फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी बोर्ड: ...परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

यूपी बोर्ड: ...परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Thu, 07 Feb 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड: ...परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा
सोनभद्र। जिले में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा शुरू हुई। पहली पारी में हाईस्कूल के संगीत गायन में 15 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन परीक्षा में 11 बच्चें ही शामिल हुए। इंटर की सिलाई, कढ़ाई में 13 परीक्षार्थी थे, जिसमें 12 शामिल हुए। द्वितीय पाली में इंटर के मनोविज्ञान में पंजीकृत 11 परीक्षार्थियों के सापेक्ष...इतने बच्चों ने परीक्षा दी। शिक्षाशास्त्र में 5747 परीक्षार्थी थे, लेकिन...परीक्षा दी। वहीं तर्कशास्त्र में पंजीकृत एक परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। उधर, तीन सेक्टर और 19 जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक हुई। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई बजे से पांच बजे तक हुई। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थिर्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं का पूजर्न-अर्चन किया। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर तैनात कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश करने दिया। राबर्ट्सगंज नगर के परीक्षा केंद्र राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सदर एसडीएम शादाब असलम, सिटी सीओ राहुल मिश्रा समेत अन्य अधिकारी केंद्रों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर मीडिएट कॉलेज बभनी समेत तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया जिले में नकलविहिन और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। ओबरा: ओबरा इंटरमीडिएट कॉलेज, शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में 43 छात्र-छात्राओं में से एक छात्र अनुपस्थित रहा। शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज प्रधानाचार्य अनिल तिवारी ने बताया शिक्षाशास्त्र में 69 छात्रों में से सात छात्र अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ऋचा प्रतिहार ने बताया इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा में सात परीक्षार्थी, लेकिन चार ही परीक्षा में शामिल हुए। बभनी: यूपी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटरमीडिएट कॉलेज के केंद्राध्यक्ष एसके पांडेय ने बताया कि केंद्र पर 73 छात्र पंजीकृत थे, जिसमे से 11 अनुपस्थिति रहे। राजकीय इंटर कॉलेज चपकी की प्रधानाचार्या सविता कुमारी जायसवाल ने बताया कि परीक्षा में 52 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 45 बच्चों ने परीक्षा दी और सात परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

दुद्धी: तहसील क्षेत्र में यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। राजकीय इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक ऋषिकेश पाठक ने बताया कि इंटरमीडिएट की शिक्षाशास्त्र में 126 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 25 छात्र अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक सुंदरी देवी ने बताया कि शिक्षा शास्त्र की दूसरी पाली पेपर 25 छात्राएं पंजीकृत थी, जिसमें पांच छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed