फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए बनाएं कार्ययोजना

सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए बनाएं कार्ययोजना

Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षित पेयजल आपूर्ति के लिए बनाएं कार्ययोजना
सोनभद्र। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश शासन की ओर से समुदाय आधारित पाइप पेयजल योजना के संचालन, अनुरक्षण संबंधी कार्यशाला शुकवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सीडीओ महेंद्र मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन से नामित एजेंसी स्मेक के पदाधिकारी कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करें। एजेंसी के पदाधिकारी जिले के तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियोें से समन्वय बनाकर जमीनी हकीकत के अनुसार कार्ययोजना बनाएं, ताकि जिले के सभी क्षेत्रों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। दो साल के अंदर शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल जिले के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर सर्वे करें। शासन से नामित एजेंसी स्मेक के पदाधिकारी जिले के तहसील स्तरीय, ब्लाक स्तरीय, सिंचाई, जल निगम आदि से समन्वय बनाकर कार्य युद्ध स्तर पर करें, ताकि इस योजना को सफलता के लिए कार्ययोजना बनाकर योजना की क्रियान्वयन के लिए जल्द से जल्द कार्य किया जाय। एजेंसी स्मेक के पदाधिकारियों ने प्रोजेक्टर के जरिए बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समस्या एवं जल गुणवत्ता प्रभावित क्षेत्रों में पाइप पेयजल योजनाओं के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। जल निगम के केके दूबे ने विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में प्रशिक्षु आईएएस एसडीएम मानिकनंदन, एसडीएम सदर शादाब असलम, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ आरके भारती, जल निगम के एक्सईएन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed