फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आल ओवर चैंपियन बनने पर किया उत्साह वर्धन

आल ओवर चैंपियन बनने पर किया उत्साह वर्धन

Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
आल ओवर चैंपियन बनने पर किया उत्साह वर्धन
रेणुकूट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई प्रथम जनपदीय बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षु खेल प्रतियोगिता में राधिका इंस्टीट्यूट आफ टीचर्स ट्रेनिंग खाड़पाथर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवर आल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालयों ने हिस्सा लिया था। इसमें 23 विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई थीं। इस पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

बताया गया कि बालक वर्ग फुटबाल में प्रथम स्थान एवं बालिका वर्ग फुटबॉल में प्रथम एवं द्वितीय स्थान लंबी कूद में अनुराधा ने प्रथम स्थान तथा शीतल सिंह ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल किया। कुश्ती में श्वेता सिंह ने प्रथम स्थान एवं दीक्षा देवी ने प्रथम स्थान पाया। अन्य खेलों में भी अव्वल रहकर विद्यार्थियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया एवं विद्यालय का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रबंधक यशवंत सिंह ने विद्यालय परिसर में सभी विजेता प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि उनके अथक प्रयास से हमारे विद्यालय का पूरे जिले में नाम रोशन हुआ। भविष्य में भी हमारे प्रबंध तंत्र इस तरह के खेल प्रेमियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए बच्चों को बढ़ावा देगा। ंइस मौके पर विद्यालय की प्राचार्य प्रज्ञा तिवारी, प्राचार्य राकेश सिंह, यतीश सिंह, एचओडी सुनील द्विवेदी, खेल प्रशिक्षक राम प्रवेश सिंह, शबाना, दीपक उपाध्याय, अनीता सिंह, सुनीता कुशवाहा, अंजू दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed