{"_id":"5c09671abdec22416555ea87","slug":"71544120090-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्टों ने मांगों के समर्थन में दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्टों ने मांगों के समर्थन में दो घंटे का किया कार्य बहिष्कार
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले फार्मासिस्टों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में बृहस्पतिवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। जिला अस्पताल के साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर धरना दिया। चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
जिला अस्पताल परिसर में फार्मासिस्ट धरने पर बैठे। यहां उन्होंने वेतन विसंगति को दूर करने, मानक के अनुसार पदों का सृजन करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, पेसेंट केयर भत्ता देने समेत नौ मांगें उठाईं। वक्ताओं ने कहा कि सरकारें स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्याओं के निदान को लेकर गंभीर नहीं हैं। यदि समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। यहां परशुराम पांडेय, विनय अग्रवाल, अजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। घोरावल: वेतन विसंगति और पदोन्नति समेत विभिन्न मांगों को लेकर अपना विरोध जताते हुए फार्मासिस्टों ने गुरुवार को दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के दौरान सभी फार्मासिस्ट सीएचसी परिसर में धरने पर बैठे। इसमें सीएचसी व पीएचसी के फार्मासिस्टों ने भाग लिया। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। चीफ फार्मासिस्ट डॉ. आरके यादव ने बताया कि शुक्रवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। शनिवार को वे पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे। उनकी मांगे न माने जाने पर सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। यहां राजीव कुमार सिंह, विनय कुमार, पीयूष दीक्षित, सूर्यकांत, वीरेंद्र सिंह, मुकेश यादव मौजूद रहे।
दुद्धी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया और धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सभा कर चेताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दस दिसंबर से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान सीपी सोनी, संजय श्रीवास्तव, महेंद्र कुुमाद मौजूद रहे। म्योरपुर: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्टों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। कहा कि फार्मासिस्ट संवर्ग का प्रारंभिक वेतन मान सातवें वेतन आयोग के अनुसार स्थापन वेतनमान प्रदान किया जाए। फार्मासिस्ट संवर्ग में कर्मियों को प्राप्त हो रहे भत्तों में वृद्धि की जाए। यहां कई फार्मासिस्ट मौजूद रहे।