फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ओबरा तापीय परियोजना की नौवीं ईकाई लाइटअप

ओबरा तापीय परियोजना की नौवीं ईकाई लाइटअप

Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ओबरा तापीय परियोजना की नौवीं ईकाई लाइटअप
ओबरा। तापीय परियोजना की करीब एक माह से बंद पड़ी 200 मेगावाट की 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं इकाइयों में से 9वीं इकाई शुक्रवार को देर रात 11 बज कर 18 मिनट पर सिंक्रोनाइज कर उत्पादन पर ले लिया गया। इकाई के सिंक्रोनाइज होते ही परियोजना के सभी कर्मचारी खुश नजर आए।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना में विगत 14 अक्तूबर रविवार की भोर में अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं इकाई बंद हो गई थी। इससे तापीय परियोजना का पूरा उत्पादन शून्य हो गया था और इकाइयों के बंद होने से प्रदेश के कई जिले में बिजली संकट उत्पन्न हो गया था। इसे लेकर सीजीएम सहित महाप्रबंधक ब इं.डीके मिश्र, अधीक्षण अभियंता इं. राजकुमार गुप्ता, इं. दूधनाथ यादव आदि ने प्रयास कर महज 29 दिनों में विगत मंगलवार को नवीं इकाई को टेस्ट लाइटअप करा दिया था। फिर इस बीच बाकी इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग व अन्य कार्य पूर्ण करने के बाद शुक्रवार को 9वीं इकाई को पुन: लाइटअप कर आईसीटी के जरिए सिंक्रोनाइज कर ग्रिड से जोड़ दिया गया। 9वीं इकाई को सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर उत्पादनरत करने पर अभियंता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष इं. जीके मिश्र व ओबरा के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा ने कहा कि बाकी इकाइयों के पुन: स्थापना का कार्य कराकर जल्द से जल्द इकाइयों को विद्युत उत्पादन पर लाने का प्रयास करें, जिससे कि प्रदेश की जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करायी जा सके। इस इकाई से करीब 150 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed