फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The SP staged a mock procession highlighting the high prices of sugar and onions

Sonebhadra News: सपा ने महंगी चीनी, महंगे प्याज की निकाली बरात

Fri, 28 Aug 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The SP staged a mock procession highlighting the high prices of sugar and onions
महंगाई के विरोध में चीनी-प्याज की बरात निकालते समाजवादी पार्टी के लोग। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। महंगाई के मुद्दे पर सपा कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को स्वर्ण जयंती चौक पर महंगाई बरात निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महंगी चीनी, प्याज समेत खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था लेकिन सरकार बनने के बाद अपने सभी वादे भूल गई। जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और दुकानदार सभी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। चीनी महंगी होने से त्योहार के सीजन में मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। विमला देवी और लालती भारती ने कहा कि महिलाएं महंगे आटा, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन से परेशान हैं। सुरेश अग्रहरि और मनीष केडिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदर्शन में सतीश चौबे, राजेंद्र भारती, अक्षय भारती, मारकंडे, गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, बचाऊ बियार, सुभाष चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed