{"_id":"5bd4b660bdec2269ac7ee66f","slug":"71540666976-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ले ली पहली किश्त, नहीं शुरू किया शौचालय निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ले ली पहली किश्त, नहीं शुरू किया शौचालय निर्माण
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। नगरपंचायत अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने शनिवार की दोपहर नगर के वार्ड छह, सात और आठ में हो रहे शौचालय निर्माण की स्थिति का निरीक्षण किया। इसमें पहली किश्त लेने के बाद भी शौचालय निर्माण शुरू न कराने का मामला सामने आया है।
पहली किश्त मिलने के बाद भी अभी तक कई लोगों द्वारा शौचालय निर्माण शुरू न कराए जाने की शिकायत मिली, जिस पर उन्हें तत्काल निर्माण शुरू कराने की हिदायत दी गई। अधिसाशी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि नगरपंचायत में 953 लोगों को शौचालय निर्माण के लिए पहली किश्त भेजी जा रही है। 550 लोगों ने पहली किश्त के हिसाब से निर्माण भी करा लिया है लेकिन 403 लाभार्थियों ने धनराशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण शुरू नहीं किया है। उन्हें नोटिस जारी की जाएगी। शीघ्र शौचालय का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराने की भी कार्रवाई की जाएगी।