{"_id":"5bd35608bdec22174b2c2989","slug":"71540576776-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी मजदूरो ने बांधा काला फीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी मजदूरो ने बांधा काला फीता
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। अनपरा परियोजना के गेट नम्बर दो पर चल रहे धरने के 88 वे दिन मजदूरों ने काला फीता बाँधकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला संविदा संयुक्त संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अवधराज सिंह ने कहा कि प्रबंधन उपश्रमायुक्त के यहां त्रिपक्षीय वार्ता लिखित रूप से करने के बाद भी अनपरा अ, ब और द परियोजना में श्रम कानूनों का पालन नहीं करा रहा है। श्रम कानूनों का पालन कराने की जगह प्रबंधन अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। समिति के मंत्री सुरेंद्र पाल ने कहा कि मजदूर उपश्रमायुक्त के सात नवंबर तक दिए गए समय का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए कड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे। प्रबंधन की नीयत पर सवाल खड़े करते हुए कहा उन्होंने कहा कि समझौते को कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जिससे यह साबित हो कि मजदूर समस्याओं को लेकर वह जरा भी गंभीर है। इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, रामअशीष सिंह, सुजीत मुखर्जी, मुकेश मौजूद रहे।
ं