{"_id":"5b97ff82867a557f721c19fd","slug":"71536688002-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन से पहले बंटने लगी किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन से पहले बंटने लगी किताबें
Updated Tue, 11 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। परिषदीय स्कूलों में मंगलवार से किताबों का वितरण शुरू कर दिया गया। शिक्षकों को किताबों के लिए प्रत्येक बीआरसी पर बुलाया गया है । किताब वितरण मामले में सीएम के आने से पहले अधिकारी सक्रिय हुए हैं।
जिले में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की संख्या क्रमश : 1810 व 654 है। इस स्कूलों में कुल 2.50 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। मई में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षा सात व आठ में कुछ किताबों का ही वितरण किया गया था। अगस्त में और किताबों की खेप पहुंची लेकिन उसका वितरण नहीं किया गया। दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग में जनपद के सभी आठों बीआरसी पर किताबों को भेजकर मंगलवार से उसके वितरण का निर्देश शिक्षकों को दे दिया गया। नतीजा यह रहा कि तमाम शिक्षक किताबें लेने के लिए बीआरसी तक पहुंच नहीं सके। उनका कहना था कि जनपद की भौगोलिक स्थिति दुरूह है और बीआरसी से स्कूलों की दूरी काफी है। ऐसे में दूर स्थित विद्यालय के शिक्षक किताबों को नहीं ले सके। हालांकि जो स्कूल पास थे वहां किताबों का वितरण मंगलवार को किया गया। हाल के दिनों में जनपद हुए एक हजार शिक्षकों की भर्ती मामले में अनियमितता का आरोप शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर लग चुका है। सदर विधायक भूपेश चौबे इस मामले की जानकारी पूर्व में मुख्यमंत्री से कर भी चुके हैं। अफसरों को डर है कि कहीं कोई किताबों का वितरण न होने की शिकायत सीएम से न कर दें। इसी वजह से आई किताबों का वितरण कराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल ने कहा कि किताबों का वितरण कराया जा रहा है। सभी स्कूलों पर किताबें पहुंच गई हैं।