फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कैंडल मार्च निकालकर पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

कैंडल मार्च निकालकर पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि

Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालकर पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र/डाला। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने का क्रम शुक्रवार की शाम व शनिवार को भी चला। डाला में अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शनिवार को कार्य से विरत रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष जवाहर लाल मिश्र की अध्यक्षता में बार कक्ष में शोक सभा हुई। जिसमें धनंजय कुमार मौर्य, प्रदीप कुमार, चंद्र प्रकाश सिंह, जगजीवन सिंह, पवन सिंह, रणजीत सिंह, विश्राम सिंह, के एन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

डाला में अखिल भारतीय विद्यार्थी ने शुक्रवार को कैंडल मार्च निकाला। डाला बाजार से निकला मार्च मुख्य मार्ग होते हुए रामलीला मैदान में सभा के रूप में तब्दील हो गया। नगर संयोजक धर्मवीर ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन को देश की अपूर्णनीय क्षति बताया। जिला सह संयोजक एवं छात्र संघ के महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश जिस मुकाम पर खड़ा है, उसके लिए अटल जी के योगदान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मुकेश जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भाजपा के अलावा अन्य दलों में भी लोकप्रिय थे। इस मौके पर सौरभ सिंह, प्रशांत पाल, मोहित पाठक, अजय चौधरी, दीपक सिंह, आदित्य तिवारी, राहुल पांडे, अभिषेक राय, राज कन्नौजिया, अमित मिश्रा, रामा, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन

दुद्धी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शाखा दुद्धी के कार्यकर्ताओं ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। शोक सभा कर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला संयोजक नीरज शर्मा, नीरज अग्रहरि, विनीत कुमार, आलोक गुप्ता, विवेक गुप्ता, कुंदन, महेश अग्रहरि, मनीष, परमजीत सिंह, अनिकेत केशरी, भोलू, आदर्श आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोरावल में भारतीय इंटर कालेज परिसर में शनिवार को आयोजित शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यहां लालजी तिवारी, संजय जायसवाल, करुणाकर पाठक, राजकुमार चौबे, गणेशदेव पांडेए, केपी मौर्या, कैलाश सिंह, संगम, कन्हैयालाल सेठ, रमेश पांडे, उमेश शुक्ला, अरुण सिंह, अशोक मिश्रा, संतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed