{"_id":"5b71c7c642c79215a905c195","slug":"71534183366-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो किड्स के बच्चों ने ब्लू डे पर मचाय धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलो किड्स के बच्चों ने ब्लू डे पर मचाय धमाल
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ओबरा। चोपन रोड स्थित हेलो किड्स विद्यालय में सोमवार को ब्लू डे मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने फीता काटकर किया। यहां पीजी से लेकर यूकेजी के बच्चों ने धमाल मचाया। स्पून बाल प्रतियोगिता आकृति सिंह ने जीता। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कुमारी आकृति सिंह को स्टार स्पोर्टस का अवार्ड दिया।
प्ले ग्रुप की कुमारी सौम्या दुबे, कुमारी पीहू अग्रवाल, असाज खां, अमान, कुमारी सारा खान ने स्क्रेप बुक पर ब्लू कलर से पेंटिंग बनाई। ब्लू बैलून व क्राफ्ट पेपर पर बेलाल, कुमारी काव्या चौहान ने कार्ड बनाकर बच्चों व मुख्य अतिथि को भेंट किया। यहां प्रानमती ने कहा कि एक कुशल इंजीनियर वही होता है जो एक भव्य इमारत की नींव को ज्यादा मजबूत बनाए। प्रधानाचार्या नाहिद खान ने कहा कि बच्चे सबसे अधिक विश्वास अपने अध्यापक पर करते हैं। अध्यापक का कहा गया एक-एक शब्द उनके मन में घर कर जाता है। ऐसी स्थिति में अध्यापकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्रबंधक शमशाद आलम ने आभार जताया। यहां शिक्षिका कुमारी अनामिका विश्वकर्मा, ममता, खुर्शीद आलम, कृष्णकांत पांडेय, सुनील यादव आदि रहे।