फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जिले के अलग अलग शासकीय विद्यालयों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा प्राथमिक विद्यालय चकरा में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। जो कि स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांव के गली, नुक्कड़ों से होते हुए वापस स्कूल प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्रों ने जगह जगह रूककर नाटक मंचन किया और स्लोगन लिखे पोस्टर और नारों से ग्रामीणों को प्रेरित किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर प्रधानाध्यापिका पल्लवी सिन्हा राय ने रवाना किया। इस मौके पर अध्यापक संजीव कुमार पांडेय, गीता सिंह, राकेश, मोहम्मद जावेद, महजबी, शोयब खान आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में सूरजपुर के रसूलपुर पंचायत के परिखापुर प्राथमिक विद्यालय पर हिंदु युवा वाहिनी द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जहां रवि भूषण त्रिपाठी ,अजय राय, दिनेश सोनकर, विजय सोनकर, सचिन शर्मा, धर्मवीर सोनकर, पीयूष श्रीवास्तव, राजेश चौहान आदि ने स्कूल प्रागंण में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

ोहरीघाट। ब्लॉक को ओडीएफ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर चल रही तैयारियों के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर से स्वच्छता अभियान रैली निकाली गई। रैली को बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में वाहनों पर लोग तख्तियों पर लिखे नारों ‘लाखों के है पहने गहने और शौच को जाती बहनें, बाहर शौच काम है गंदा, बंद करो ये मिलकर धंधा, घर में है फ्रीज और टीवी , शौच को बाहर जाती बीबी’ आदि प्रेरक नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए पूरे ब्लाक क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार राय ने कहा कि ब्लाक को खुले में शौच से मुक्त कराने के लिये आज जागरूकता अभियान की रैली निकाली गयी है। खण्ड विकास अधिकारी देव कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि हर घर में शौचालय ही सरकार की मंशा है ताकि कोई भी बाहर खुले में शौच न करे। उन्होंने युवाओं को आगे आने की अपील की। उन्होंने गांव के प्रधान सेक्रेटरी बीडीसी सदस्य ग्राम सभा के सदस्य समेत स्वयं सेवी संस्थाओं को आगे आने का आह्वान किया। स्वच्छता रैली में ग्राम प्रधान शैलेष राय, अभय राय, मिथिलेश यादव, कमलेश, पप्पू कन्नौजिया, मनोज कुमार राय, बब्बन चौधरी, कल्पनाथ राय, राजेश राय, श्यामसुन्दर मौर्य, अरूण राय, अमित उपाध्याय भोला सुनीता देवी समेत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed