{"_id":"5b463adf4f1c1bbd248b5bed","slug":"71531329247-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा की 210 मेगावाट की एक इकाई ट्रिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा की 210 मेगावाट की एक इकाई ट्रिप
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा । 2630 मेगावाट क्षमता वाली अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई तकनीकी कारणों से मंगलवार की रात ट्रिप कर गई। इसकी वजह से लगभग दो सौ मेगावाट उत्पादन कम हो गया। इस परियोजना से मंगलवार को जहां 2430 मेगावाट उत्पादन हो रहा था, वहीं इकाई ट्रिप होने के बाद उत्पादन घटकर 2244 मेगावाट पर आ गया।
मौसम का असर बिजली उत्पादन पर भी पड़ रहा है। आंधी और बारिश से पारेषण एवं वितरण लाइनों में खराबी आने पर जहां उत्पादन को घटाना पड़ रहा वहीं कभी कभार यूनिटों के ट्रिप होने से उत्पादन में गिरावट दर्ज की जा रही है। अनपरा तापीय परियोजना से मंगलवार की सुबह सात बजे सभी यूनिटों की मशीनों को पूरी क्षमता से चलाकर 2430 मेगावाट उत्पादन हो रहा था लेकिन देर रात इस यूनिट की 210 मेगावाट क्षमता वाली पहली इकाई में तकनीकी खराबी के कारण वह ट्रिप हो गई। जिसकी वजह से इस परियोजना को उत्पादन घटकर 2244 मेगावाट पर आ गया। हालांकि यूनिट के ट्रिप होने के बाद इंजीनियरों की टीम उसे लाइटअप करने के लिए काम में लग गई। अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. एके सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सात बजे तक लाइटअप कर दिया गया था। गुरुवार की सुबह उत्पादन पर ले लिया जाएगा। उत्पादन निगम की चार इकाइयों अनपरा, ओबरा, पारीछा व हरदुआगंज से क्रमश: 2244, 587, 969 व 558 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। इन परियोजनाओं से बुधवार को थर्मल बैकिंग न होने से अफसर सुकून से रहे।