{"_id":"5aecbffc4f1c1b320a8b821d","slug":"71525465084-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी के निरीक्षण में मिला खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी के निरीक्षण में मिला खामियां
Updated Sat, 05 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र के सांसद छोटेलाल खरवार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया। साफ सफाई समेत अन्य कई मामले में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि डीएम और सीएमओ से वार्ता कर अस्पताल में सुचारू व्यवस्था कराई जाएगी।
सांसद ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। रोगियों ने बताया कि कुछ दवाइयां अस्पताल से मिल जाती है लेकिन बाहर से भी खरीदना पड़ता है। सासंद ने मौके पर मौजूद डा. शाह आलम व विनोद सिंह से जानकारी ली । चिकित्सकों ने बताया कि जो दवाइयां अस्पताल में उपलब्ध है वह रोगियों को दी जाती है। कुछ दवाइयों की कमी है। जिसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अस्पताल में साफ -सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की। स्थानीय भाजपा नेताओं ने सीएचसी के दुर्व्यवस्था का ठीकरा चिकित्सा अधीक्षक पर फोड़ते हुए हटाने की मांग रख दी। सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी व मुख्यचिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, पूर्व भाजपा महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, दिनेश अग्रहरि, प्रेम नरायण सिंह, ओमप्रकाश मिश्रा, सुभेष मौर्या, राहुल अग्रहरि, श्याम बिहारी मौजूद रहे।