{"_id":"5acba5084f1c1b4a6b8b4a0b","slug":"71523295496-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी में कार्यालय कार्य करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी में कार्यालय कार्य करने पर दिया जोर
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली विद्युत गृह में सोमवार को नगर राजभाषा कार्यांवयन समिति की 18वीं बैठक हुई। इस दौरान कार्यालयों मे हिंदी में काम करने पर जोर दिया गया।
समूह महाप्रबंधक देवाशीष सेन ने कहा कि हिंदी केंद्र सरकार की राजभाषा है। देश की आजादी के बाद भारतीय संविधान में हिंदी को केंद्र की राजभाषा का दर्जा दिया गया है। हिंदी देश के सामाजिक संस्कृति की पहचान भी है। हम सब का न केवल संवैधानिक दायित्व है बल्कि नैतिक कर्तव्य भी है कि कार्यालय के कामकाज में हिंदी के प्रयोग को बढाएं। अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन अनिल कुमार जाडली ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में भारत सरकार के 26 कार्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यालय प्रमुखों की बैठक में उपस्थिति, राजभाषा कार्यांवन समिति की नियमित बैठक कराने, आनलाइन रिपोर्टिंग, हिंदी पुस्तकों के क्रय, कार्यशाला के आयोजन संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर अपर महाप्रबंधक अनिल जदली, मनीष कुमार, मनीष राय, अशोक कुमार, डा. बृजेश सिंह यादव, योगेश सिंह, एके सिंह, एसके वर्मा, अजय प्रताप सिंह, मनोज, एसके राय, ज्योति सिंह, रामदेव, वविेकानंद सिन्हा, अभिजीत सिंह उपस्थित रहे। संचालन सदस्य सचिव आदेश कुमार पांडे ने किया।