{"_id":"5a4e6e444f1c1b44198b4dae","slug":"71515089476-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने फूंका समाज कल्याण अधिकारी का प्रतीकात्मक पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने फूंका समाज कल्याण अधिकारी का प्रतीकात्मक पुतला
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने गुरुवार को कालेज गेट पर समाज कल्याण अधिकारी का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने छात्रवृत्ति की वेबसाइट में गड़बड़ियों को लेकर समाज कल्याण अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्रसंघ के महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दिनों जब पहली बार छात्रवृति भरने के लिए वेबसाइट खोली गयी थी, तो उसमें 15 से 20 दिन तक वेबसाइट में खराबी की वजह से फार्म नहीं भरा जा सका था। पुन: 31 दिसंबर से तीन जनवरी तक वेबसाइट खुलने का एलान समाज कल्याण विभाग ने किया, लेकिन फिर वेबसाइट की खामियों के कारण फार्म का आवेदन स्वीकार नहीं हो रहा था और वर्तमान समय में भी छात्र आवेदन फार्म भरने में असमर्थ हैं। समाज कल्याण विभाग की लापरवाही के कारण ये सभी प्रयास विफल हो रहे हैं और छात्रों को इतनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र नेता शुभम पटेल ने कहा कि अभी बैक पेपर की परीक्षा दिए छात्रों का अंकपत्र आया है और जो छात्र उत्तीर्ण हैं छात्रवृत्ति का फार्म नहीं भर पा रहे हैं क्योंकि उनका अंकपत्र आने से पूर्व ही वेबसाइट को बंद कर दिया गया था। छात्रों ने पुन: छात्रवृत्ति की वेबसाइट खोलने और आवेदन स्वीकार करने की मांग की है। इस दौरान छात्र नेता रितेश जायसवाल, अभिषेक सेठ, धीरज चतुर्वेदी, शिवम सिन्हा, आसिफ अहमद, दीपांकर मौजूद रहे।