{"_id":"5a4e6e414f1c1b0a788b69e3","slug":"71515089473-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मजदूरी न मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया मजदूरी न मिलने पर फूटा गुस्सा
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बकाया मजदूरी का भुगतान कराने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरदहा के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने प्रधान समेत अन्य पर विकास कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि अविलंब बकाया भुगतान न होने पर वृहद आंदोलन करेंगे।
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के तहत काम करवाक कर श्रमिकों के मजदूरी का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। पूर्व में कई बार संबंधित अधिकारियों को मजदूरी की भुगतान के लिए मांगपत्र दिया गया, लेकिन अभी तक नहीं हुआ। मेहनताना न मिलने के कारण कई श्रमिक भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कहा कि प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की भी जांच कराई जाए। उन्होंने डीएम से मांगों को पूर्ण कराने की मांग की है। जीरावती, डंगर, रजमती, अमरावती, श्यामा, गुलाबी, सूरज गिरि, बंदना, इसरावती देवी, गीता देवी, जिरावती, धानपति देवी, शोमरी, संगीता देवी आदि मौजूद रही।