फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संदिग्ध हाल में गर्भवती महिला की मौत

संदिग्ध हाल में गर्भवती महिला की मौत

Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में गर्भवती महिला की मौत
सोनभद्र (करमा)। थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव में शनिवार की रात गर्भवती गीता (30) की तबीयत खराब हो गई। घरवाले महिला को इलाज के लिए मिर्जापुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाने लगे। रविवार की अलसुबह घरवाले शव को लेकर करमा थाने पहुंचे। मायके वालों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक देर रात गर्भवती गीता (30) की तबीयत बिगड़ गई। घरवाले महिला को मिर्जापुर जिले के सीएचसी राजगढ़ ले गए। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने गीता को देखते ही मृत घोषित कर दिया। लेकिन घरवालों को संतोष नहीं हुआ और उसे लेकर मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां भी डॉक्टर ने उसे जवाब दे दिया। घटना की सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले पहुंच गए और सौ नंबर सूचना देकर मौके पर पुलिस बुला लिया। हालांकि पुलिस ने मामला सोनभद्र का होने की बात कह कर वहां से शव को भेजवा दिया। रविवार की सुबह करीब छह बजे मायके और ससुराल वाले शव को लेकर करमा थाने पहुुंचे। यहां मायके वालों ने कहा कि संदेह है कि गीता की हत्या की गई है, इसलिए शव का पीएम करवाया जाय। थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज ने शव का पंचनामा करवा कर पीएम के लिए भेजवा दिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पीएम रिपोर्ट में हत्या करने की पुष्टि हुई तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पीएम करवा कर ससुरालियों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed