{"_id":"595934f24f1c1b7e678b4839","slug":"71499018482-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में नकली धान के बीज का हो रहा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में नकली धान के बीज का हो रहा कारोबार
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बाजार में नकली धान के बीज बेच कर किसानों को लूटा जा रहा है। फिर भी कृषि विभाग मौन है। शिकायत मिलने पर डीएम पीके उपाध्याय ने तीनों तहसील में जांच टीम गठित कर दी है। एसडीएम, तहसीलदार व कृषि विभाग के अधिकारी बीज की दूकानों पर छापेमारी करेंगे। नकली बीज बेचने वालों की दूकानों को सील कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
हल्की बारिश होने के बाद किसान धान की नर्सरी डालने में जुट गए है। ऐसे में बीज का बाजार तेजी पर है। दूकानदार बीज का भंडारण करने में लगे हैं।
दूकानदार बाहर से तो बीज मंगवा ही रहे हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर कई दूकानदार खुद के यहां पैदा हुए साफ-सुथरे धान को नामी-गिरामी कंपनियों के पैकेटों में पैक कर बेच रहे हैं। वहीं सचाई से परे किसान महंगे दामों पर नकली बीज खरीद भी रहे है। राबर्ट्सगंज में दो-तीन दूकानों पर धड़ल्ले से नकली धान का बीज बेचा जा रहा है। रात में गोदामों मेें दूकानदार सप रिपवार ब्राडेंड कंपनियों के पैकेट में धान पैक कर दिन में बेच रहे हैं।इसी तरह घोरावल, शाहगंज, रामगढ़, मधुपुर, केकराही, खलियारी समेत अन्य कस्बे में स्थित कुछ दूकानों पर किसानों को गुमराह कर धान का नकली बीज थमाया जा रहा है। इतना ही नहीं दूकानदार किसानों को यह भी बता रहे है कि नर्सरी डालने के दौरान जो सावधानियां बरतनी है उसे नही बरता गया तो नर्सरी कम मात्रा में जमेगी। ताकि किसान उनसे बाद में शिकायत न कर सकें। डीएम पीके उपाध्याय ने राबर्ट्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के एसडीएम, तहसीलदार के अलावा कृषि विभाग से जुड़े समस्त अधिकारियों को बीजों की दूकानों पर आकस्मिक छापेमारी कर नकली बीज का कारोबार करने वालों की दूकानों को सील कर उनके विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराने का निर्देश दिया है। एडीएम ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को दूकानों पर नकली बीज बेचने की जानकारी मिलती है तो वह तत्काल अपने क्षेत्र के एसडीएम या तहसीलदार को सूचित करें, ताकि दोषी दूकानदार को पकड़ कर कार्रवाई की जा सकें।