{"_id":"595934eb4f1c1b7e678b4831","slug":"71499018475-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनू के अनुसार भोजन नहीं, ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनू के अनुसार भोजन नहीं, ठेकेदार के खिलाफ होगी कार्रवाई
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने रविवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मेन्यू के अनुसार मरीजों को भोजन नहीं दिए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेका निरस्त करने का निर्देश दिया। परिसर में स्थापित रैन बसेरा बंद मिला और बर्न यूनिट में खिड़कियों के शीशे टूटे मिले। सीएमएस को तलब करते हुए सीएमओ को शीघ्र सही कराने का निर्देश दिया।
मरीजों के तीमारदारों के लिए बनाए जा रहे शेड का निर्माण कार्य और रैन बसेरा बंद पाया गया। डीएम ने सीएमएस को तलब किया और मौके पर मौजूद सीएमओ डॉ. केजी सिंह को नियमित रूप से रैन बसेरा को खोले रखने का निर्देश दिया। बर्न यूनिट के खिड़की के शीशे टूटे पाए गए। सीएमओ को शीशों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। मालूम हुआ कि लगभग डेढ़ किलो लौकी की सब्जी 30 मरीजों को दी जानी है और बड़े कुकर की जगह छोटे कुकर में दाल बन रही थी तथा लगभग ढाई किलो आटा सना मिला। मौके पर कुक/फालोवर श्याम नारायण सिंह ने बताया कि ठेकेदार के जरिए सामान कम दिए जाते हैं।
लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ठेका निरस्त करने का निर्देश सीएमओ को दिया। शिकायत का बयान भी सदर एसडीएम विशाल यादव से दर्ज करवाया। लेबर रूम/प्रसव केंद्र के निरीक्षण में सात स्वास्थ्य कार्मिकों के सापेक्ष महज दो स्वास्थ्य कार्मिकों में शक्ति एवं धर्मावती को मौके पर मौजूद पाया। गैर हाजिर उपचारिकाओं में जे बालर सिस्टर, अमरावती सिस्टर, संजीरा स्टाफ नर्स, सरिता स्टाफ नर्स और पूनम गैर हाजिर मिलीं। गैर हाजिर उपचारिकाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्रशिक्षु आईएएस अतुल वत्स, सीएमओ डॉ. केजी सिंह, सदर एसडीएम विशाल यादव आदि मौजूद रहे।