{"_id":"5957e0b04f1c1ba2468b4600","slug":"71498931376-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों, किशोरियों को कुपोषण मुक्त करने को आगे आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों, किशोरियों को कुपोषण मुक्त करने को आगे आएं
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राज्य पोषण मिशन के तहत जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें पांच वर्ष तक के बच्चों और 19 वर्ष तक की लड़कियों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही बच्चों को कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लिया गया।
सीडीओ रामाश्रय ने कहा कि सामाजिक एवं नैतिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए जिले से कुपोषण से दूर किया जाय। जिला पोषण समिति के पदाधिकारी अपने दायित्वों को निभाते हुए बाल विकास को बढ़ावा दें। उन्होंने राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिये ग्राम सभाओं के जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि सभी पात्र व गरीब बच्चों को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए। बैठक में डीपीओ सुजीत सिंह, एसीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, डीआईओएस प्रभुराम चौहान, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल, आरके सिंह, डीएसओ अधिकारी राकेश तिवारी, प्रभारी डीपीआरओ गोपाल जी ओझा, उपायुक्त स्वत: रोजगार करुणाकर अदीब मौजूद रहे।