{"_id":"594aa9374f1c1baa548b466e","slug":"71498065207-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, नारेबाजी
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। बालू साइटों पर पोकलेन और जेसीबी मशीन से हो रहे बालू खनन का विरोध शुरू हो गया है। बुधवार को मजदूरों ने सिंदुरिया, महलपुर पुल पर इसके खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया और मजदूरों की उपेक्षा के खिलाफ नारेबाजी की। मजदूरों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और कहा कि केंद्र, राज्य सरकार सिर्फ योग करा रही है। मजदूरों के रोजी-रोटी के सवाल पर किसी का ध्यान नहीं है। मंगलवार की दोपहर में भारी संख्या में खनन मजदूर सिंदुरिया-महलपुर पुल पर पहुंचे। यहां विरोध प्रदर्शन कर मजदूरों ने आरोप लगाया कि सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार और खनन में नई नीति ई टेंडरिंग के दौरान चालू हुए बालू खनन में क्षेत्र के पूर्व में जुड़े परंपरागत खनन मजदूरों में काफी निराशा है। इसका मुख्य कारण बालू की साइट पर मजदूरों को दरकिनार कर पोकलेन, जेसीबी मशीनों से खनन और परिवहन के लिए ट्रकों पर लोडिंग किया जाना है। मजदूरों का कहना है कि मोदी और योगी सरकार पूरे देश में योग दिवस मना रही है और सोनभद्र में सूबे की खनन राज्य मंत्री योग के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी हैं। उनका ध्यान अवैध कार्य पर नहीं है। मजदूर अपने और अपने बाल बच्चों के पेट के लिए दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं।मजदूूरों ने चेताया कि यदि मशीनों से खनन और लोडिंग बंद नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान खेत खलिहान मजदूर नेता वेदप्रकाश दुबे, दीपक, परमेश्वर, सुनील, रामपति, यशोदा, गौरी, जोकड़, रामदुलारे, पप्पू चेरो, लखन, पानपति मौजूद रहे।
विज्ञापन