{"_id":"5ef4dfd08ebc3e42da4d2f00","slug":"71-people-reported-all-negative-sonbhadra-news-vns532248064","type":"story","status":"publish","title_hn":"71 लोगों की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
71 लोगों की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव
विज्ञापन
सोनभद्र। गैर प्रांतों व जनपदों से आए लोगों में से वृहस्पतिवार को 93 लोगों की रिपोर्ट आई। सभी निगेटिव हैं। इसके साथ ही चिकित्सकों की अलग-अलग टीमों में जिले के विभिन्न स्थानों से 176 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया। उधर, भवानीपुर, विकास नगर, मझिगांव व मंडी मोहाल स्थित कांशीराम आवासीय योजना परिसर को सील किए जाने के बाद लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी है। इन स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि सोशल डिस्टेंस मेंटेन रहे और कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव पर रोक लग सके।
जिले में गैर प्रांतों व जनपदों से आए 4231 लोगों के सैंपल अब तक लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 3768 लोगों की जांच रिपोर्ट आ गई है। जिसमें 34 पाजिटिव और 3734 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 463 लोंगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर, एसडीएम यमुनाधर चौहान का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास वाले इलाकों को सील किए जाने के बाद सख्ती बढ़ा दी गईहै। ताकि लोगों के आवागमन पर कड़ाई से रोक जारी रहे। लोगों से घरों में ही रहने की अपील भी की जा रही है। सील किए गए इलाकों में पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का पालन न करने वालों से सख्ती से पेश आने को कहा गया है। लोगों को जरूरत के सामान घर में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।