फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   7 boggies of shaktipunj drail

शसोनभद्र में शक्तिपुंज एक्सप्रेस की सात बोगी बेपटरी, रूट ठप

Thu, 07 Sep 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 07 Sep 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
7 boggies of shaktipunj drail
शक्तिपंुज एक्सप्रेस पटरी से उतरी

विज्ञापन
हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस गुरुवार सुबह करीब 6.20 बजे पूर्व मध्य रेलवे के ओबरा डैम रेलवे स्टेशन से कुछ दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सात बोगियां पटरी से उतर गईं। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। खास बात यह कि घटनास्थल पर 50 से 60 मीटर तक पटरी कई स्थानों पर टूटी हुई पाई गई है। हादसे से कटनी-चोपन रेलमार्ग बाधित हो गया है। इससे छह सवारी गाड़ियों के साथ कुछ मालगाड़ियाें का परिचालन प्रभावित हुआ। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार तक रूट चालू होने की उम्मीद है।
सूचना मिलते ही रेलवे, प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बेपटरी हुई सातों बोगियों को अलग कर उनके  यात्रियों को अन्य बोगियों में बैठाकर एक घंटे बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन




ओबरा डैम रेलवे स्टेशन और फफराकुंड के बीच कड़िया गांव के समीप गुरुवार की सुबह 6.20 बजे हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस (11448 अप) की तीन एसी, तीन जनरल और एक एसएलआर बोगी पटरी से उतर गईं। ट्रेन में 20 बोगियां थीं। हादसे के बाद इस रूट पर चलने वाली अप त्रिवेणी एक्सप्रेस, डाउन शक्ति पुंज एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, कटनी पैसेंजर, शक्तिनगर पैसेंजर, लिंक एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें और कई मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मालगाड़ियों के संचालन में बाधा से ओबरा बिजली परियोजना की कोयला सप्लाई पर असर पड़ सकता है। धनबाद मंडल के डीआरएम मनोज अखौरी मौके पर पहुंचे जायजा लेने के बाद उन्होंने जांच की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मिली खराब


 घटनास्थल पर महाप्रबंधक डीके गायन शाम करीब पौने आठ बजे पहुंचे। उन्होंने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया पटरी के मैटेरियल की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। पटरी की जांच रेलवे सेफ्टी के अधिकारियों की टीम से कराई जाएगी। इसके लिए कमेटी बना दी गई है। यह पटरी 2013 में लगी थी इसकी काफी उम्र अभी बाकी है। जीएम ने बताया की प्रथम दृष्टया लापरवाही में एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है लेकिन उसका नाम गुप्त रखा गया है। पटरी की जांच रिपोर्ट आने पर उसके नाम का खुलासा होगा क्योकि जांच रिपोर्ट में पटरी में गड़बड़ी मिली तो वह व्यक्ति जिम्मेदार नहीं माना जायेगा। उन्होंने बताया कि रेल पटरी से उतरे सात डिब्बों में से तीन को मौके से हटा लिया गया है। शेष चार को शुक्रवार की सुबह तक हटाकर रूट बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed