फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिच्छी से जिला अस्पताल तक लगेंगी लाइट

बिच्छी से जिला अस्पताल तक लगेंगी लाइट

Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिच्छी से जिला अस्पताल तक लगेंगी लाइट
सोनभद्र। जिला मुख्यालय से गुजरने वाला राजमार्ग फरवरी माह के अंत तक दुधिया रोशनी से जगमग होगा। बिच्छी से जिला अस्पताल तक साथ ही चुर्क स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर पुलिस लाइन मार्ग पर भी लाइट लगाई जाएंगी। राबर्ट्सगंज नगर से गुजरने वाले करीब साढ़े तीन किमी लंबे फ्लाईओवर को रोशनी से जगमगाने के साथ स्वर्णजयंती चौराहे का कायाकल्प बदला जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिला अस्पताल से लेकर बिच्छी गांव से थोड़ा आगे तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग के डिवाइडर के बीच में लाइटिंग करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा चुर्क स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर टोल बैरियर तक मार्ग पर लाइट लगाई जाएगी। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित ओवरब्रिज के नीचे तीन चरणों में जमीन के सुंदरीकरण का कार्य होगा। पहले चरण में रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड, बढ़ौली चौक, धर्मशाला चौराहा, सब्जी मंडी के आसपास आमजन के बैठने व अन्य कार्य कराए जाएंगे। दूसरे चरण में फ्लाईओवर के दोनों साइड के सबवे को सीसी रोड से जोड़ा जाएगा, ताकि भारी वाहन निश्चित स्थान से ही इधर-उधर कर सकें। तीसरे चरण में फ्लाईओवर के दो साइड के पिलरों की खाली जमीन को इंटरलाकिंग ईंट से कवर करने के अलावा सबवे की तरफ से बंद किया जाएगा। इस संबंध में डूडा के परियोजना निदेशक वीके निगम ने बताया कि करीब पांच करोड़ की लागत से फ्लाईओवर के नीचे खाली जमीन के सुंदरीकरण का कार्य तीन चरणों में कराया जाएगा। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed