फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   प्रमाण पत्र देने वालो को ही मिलेगी सहायता राशि

प्रमाण पत्र देने वालो को ही मिलेगी सहायता राशि

Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रमाण पत्र देने वालो को ही मिलेगी सहायता राशि
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार दिए जाने वाली सहायता राशि की प्रथम किस्त दो हजार देने की तैयारी में जुट गया है। सहायता राशि लेने वाले किसानों से इस बात का प्रमाण पत्र देना होगा की उनके पास दो हेक्टेयर से अधिक जमीन नहीं है। झूठा शपथ पत्र देकर सहायता राशि लेने वालों से धन की रिकवरी करने के साथ ही उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में करीब एक लाख 93 हजार किसान हैं। इनमें से लगभग 1.75 लाख किसान लघु सीमांत की श्रेणी में शामिल हैं। वर्ष 2017-18 में कृषि विभाग पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत करीब 1.52 लाख किसान लाभांवित किए गए थे। वर्ष 2018-19 में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दो हेक्ेटेयर तक किसानों को प्रत्येक वर्ष छह हजार रुपये सहायता राशि देने की तैयारी है। भाजपा सरकार ने लोक सभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पूर्व दो हेक्टेयर तक के किसानों को पहली किस्त दो-दो हजार रुपये देने का निर्देश दिया है। राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील के एसडीएम सभी लेखपालों को अविलंब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दायरे में आने वाले किसानों की सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने कहा कि किसानों को प्रमाण पत्र भर कर देना होगा कि उनके पास दो हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं है। अगर कोई किसान झूठा सत्यापन पत्र भर कर दिया और बाद में सच्चाई का पता चला तो उनसे धन की रिकवरी करने के साथ ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed