फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज

पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज

Thu, 07 Feb 2019 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए बुलंद की आवाज
सोनभद्र। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर सरकारी कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को भी आवाज बुलंद की। शिक्षा, परिवहन, कोषागार, विकास भवन के अलावा सभी विकास खंड, सभी तहसील, व्यापार कर, लोक निर्माण, लघु सिंचाई, स्वास्थ्य, पंचायत विभाग के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। 12 फरवरी तक हड़ताल जारी रखने संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हर तरह की प्रताड़ना को सहकर भी वह लोग पुरानी पेंशन पाने तक संघर्ष जारी रखेंगे। कहा की सरकार हक की आवाज को दबाने का काम कर रही है। सरकार के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। संयोजक शिवनारायण सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन के अलावा कोई भी बात स्वीकार नही। ई. सुनील कुमार पांडेय ने हर तरह की प्रताड़ना और कुर्बानी के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। हड़ताल कार्यक्रम को एबीआरसी कौशर जहां सिद्दीकी, एनपीआरसी धर्मेंद्र कुमार, बृजबाला सिंह, मंगलाशंकर त्रिपाठी, संजय सिन्हा, ई. ओपी सिंह, ई. सत्य प्रकाश, मनीष चौबे, मुश्ताक अहमद, अशोक कुमार तिवारी, इंदु प्रकाश सिंह, अनीमा शर्मा, रंजना सिंह, सुहासिनी सिंह, दिव्या राय, ममता, मधु, विनीता गौतम, राम आसरे, शैलेंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, घनश्याम पटेल, तेजबली सिंह, ललित दुबे, हेमनाथ देव, हिमांशु मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, अवनीश दुबे, अरुण कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवशंकर बैस, ददन सिंह, रवि प्रकाश मौर्य, राज कुमार मौर्य, आनंद देव पांडेय, राजेश अग्रहरि, सतेंद्र वर्मा, राज मौर्या, रितेश्वर, दिनेश कुमार दुबे, सुरजबली सिंह, सौरेंद्र पराक्रम इत्यादि ने संबोधन किया। विद्यालय मे पठन-पाठन व एमडीएम का संचालन ठप रहा। जनपद के अधिकांश कार्यालयों में सन्नाटा पसरा रहा, उपस्थिति नगण्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed