{"_id":"5c1bcebabdec2256ae0cb477","slug":"61545326266-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे ही प्रत्याशी अपना संपर्क तेज कर दिए हैं। इसकी वजह से एसबीए चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला है। इसके लिए 22 दिसंबर को मतदान एवं 24 को मतगणना होगी। अबकी बार 819 वकील मतदाता मतदान करेगे।
चुनाव पर गौर करें तो गुरुवार को जहां प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर में वकीलों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं वकीलों के घर जाकर भी संपर्क कर अधिक से अधिक मत लेने का बखूबी प्रयास किया। अध्यक्ष पद पर रामवृक्ष तिवारी, ओमप्रकाश राय, रमेश राम पाठक एवं प्रभाकर श्रीवास्तव ने कचहरी परिसर में दिन भर वकील मतदाताओं से संपर्क किया।
इसी तरह महामंत्री पद पर सत्यदेव पाडेय व विनोद कुमार शुक्ला तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुनिराज साह व सुरेश कुमार पाठक ने वकील मतदाताओं से संपर्क किया। मजे की बात यह है कि जो लोग मतदाता नहीं है उनसे भी मतदान अपने पक्ष मे किए जाने की अपील भी करने से प्रत्याशी नहीं चुक रहे। हालांकि जानकारी होने पर यह कहते दिखे कि इनका भी सहयोग चाहिए। फिलहाल अभी तक जीत-हार को लेकर अलग-अलग चर्चा भी होती रही। जिसकी वजह से अभी असमंजस बरकरार है।