फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मिनी स्टेडियम के निर्माण में मानकों की अनदेखी

मिनी स्टेडियम के निर्माण में मानकों की अनदेखी

Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम के निर्माण में मानकों की अनदेखी
खलियारी। नगवां ब्लॉक के अति पिछड़े ग्राम पंचायत चेरूई, पल्हारी और कोदई में मिनी स्टेडियम (खेल मैदान) के निर्माण में मानकों की जमकर अनदेखी की जा रही है। कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत की ओर से जेसीबी मशीन से मिट्टी के समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसमें स्थानीय पहाड़ियों का पत्थर तोड़कर निर्माण कार्य में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत चेरूई, पल्हारी व कोदई में एक-एक खेल मैदान का निर्माण करीब 27- 27 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसके लिए कार्यदायी संस्था क्षेत्र पंचायत नगवां को बनाया गया है। तीनों स्टेडियम के निर्माण कार्य में मिट्टी का कार्य जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। स्थानीय पत्थरों को ही तोड़कर बोल्डर निकाला जा रहा है। मौके पर अवैध रूप से तोड़कर रखे गए पत्थरों का ढेर पड़ा हुआ है। स्टेडियम के निर्माण कार्य में मजदूरों की मजदूरी मनरेगा से देने का प्रविधान है, फिर भी नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए क्षेत्र पंचायत नगवां कार्य को जेसीबी मशीन से करा रहा है।
विज्ञापन


स्टेडियम के निर्माण कार्य की जानकारी उन्हें नहीं है। मनरेगा के कार्य में जेसीबी कर प्रयोग यदि किया जा रहा है, तो इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रभात द्विवेदी, कार्यक्रम प्रभारी मनरेगा, नगवां

स्टेडियम के निर्माण कार्य के स्टीमेट में जेसीबी मशीन से कार्य कराया जाना जुड़ा हुआ है। कार्य मानक के अनुसार कराया जा रहा है।
- रमाशंकर देव पांडेय, खंड विकास अधिकारी नगवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed