{"_id":"5bbf8233bdec224fed7fc5eb","slug":"61539277363-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता ऊबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता ऊबी
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी का कोन में बृहस्पतिवार को आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और भाजपा की जन विरोधी नीतियों, कार्यक्रमों को जनता के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुटने पर भी चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि सपा सरकार में जनहित से जुड़ी जितनी भी योजनाएं चल रही थीं, भाजपा सरकार ने उन्हें बंद कर दिया। समाजवादी पेंशन, लैपटाप, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति से लेकर निर्माण कार्य से जुड़ी परियोजनाएं भी सरकार ने बंद कर दीं। वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार जनहित की अनदेखी कर रही है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों, खोखले बयानबाजी से जनता ऊब चुकी है। विकास कार्य केवल कागजों तक ही सिमट गया है। जनता त्रस्त है। महंगाई चरम पर है। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, राजू भारती, सुमेर शर्मा, बाबूलाल यादव, अजय जायसवाल, उमाशंकर कुशवाहा, महफूज खां, अशोक निराला समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय यादव और संचालन सईद कुरैशी ने किया।
विज्ञापन