{"_id":"5bb3b48d867a5570f257bd39","slug":"61538503821-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरों में कूड़ा-कचरा प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरों में कूड़ा-कचरा प्रबंधन को लेकर हुई चर्चा
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। दी इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स (इंडिया) के अनपरा लोकल सेंटर की तरफ से वर्ल्ड हेबिटेट डे पर रविवार की देर शाम इंस्टीट्यूशन सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ऊर्जांचल परिक्षेत्र की परियोजनाओं के अभियंताओं ने भाग लिया। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ निर्णय के तारतम्य में इंस्टीट्यूशन के कोलकाता मुख्यालय द्वारा वर्ल्ड हेबिटेट डे के लिए निर्धारित विषय म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना के महाप्रबंधक इं. आरपी सक्सेना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि भेल अनपरा के महाप्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद, अनपरा परियोजना के महाप्रबंधक दीपक कुमार, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश चौरसिया, दुर्गेश सिंह, बलवंत सिंह यादव ने शहरों में कूड़ा-कचरा प्रबंधन पर चर्चा की और बेहतरी के उपाय सुझाए। मुख्य वक्ता सहायक अभियंता संदीप मिश्रा ने वर्ल्ड हेबिटेट डे के लिए निर्धारित विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। अनपरा लोकल सेंटर के मानद सचिव इं. मुकेश कुमार सिंह ने सभी का स्वागत करने के साथ ही आभार ज्ञापित किया और निर्धारित विषय पर प्रकाश डालते हुए सभी अभियंताओं से परिचर्चा में सक्रिय भागीदारी का अनुरोध किया। अभियंताओं से संस्था के क्रियाकलापों के प्रति सहयोग बनाए रखने का आह्वान करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।