{"_id":"5b96b0e1867a557f6149c513","slug":"61536602337-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी को आगे बढ़ाने की लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी को आगे बढ़ाने की लिया संकल्प
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
बीजपुर । रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के राजभाषा अनुभाग के तत्वावधान में प्लांट स्थित सेवा भवन के सम्मेलन कक्ष में रविवार को हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें हिंदी को आगे बढ़ाने का सभी को संकल्प दिलाया गया। जिले के रचनाकारों की पुस्तक की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुश्ताक अली ने राजभाषा हिंदी, कार्यालयीन हिंदी आदि पर विस्तार से जानकारी दी। हिंदी भाषा और साहित्य की वैश्विक स्थिति, मीडिया, सिनेमा और हिंदी, वैश्विक क्षेत्र में हिंदी की प्रासंगिकता, भाषा का मानकीकरण और हिंदी पत्रकारिता, हिंदी सिनेमा में अभिव्यक्ति, भारतीय समाज और संस्कृति, कार्यालयी हिंदी, विश्वविद्यालयी हिंदी एवं साहित्यिक हिंदी में अंतर एवं सामंजस्य सहित हिंदी प्रगति यात्रा पर व्याख्यान देकर हिंदी को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी ने मुख्य वक्ता को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्रम देकर अभिनंदन किया। इस कार्यशाला में 57 अधिकारियों ने भाग लिया । इस मौके पर महाप्रबंधक ओ एंड एम रंजन कुमार, महाप्रबंधक अनुरक्षण जीसी चौकसे, महाप्रबंधक प्रचालन एके चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक ईंधन प्रबंधन एम रमेश उपस्थित थे। संयोजन एवं संचालन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।