फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विकास के नाम पर सरकारी धन का हो रहा बंदरबाट

विकास के नाम पर सरकारी धन का हो रहा बंदरबाट

Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
विकास के नाम पर सरकारी धन का हो रहा बंदरबाट
सोनभद्र। सरकारी धन के बंदरबाट और मनमाने तरीके से हो रहे कार्य के खिलाफ लोग गठबंधन पार्टी लगातार आवाज उठाई हुए है। मंगलवार को सरकारी धन की बंदरबाट की जांच कराने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पर धरना देकर क्रमिक उपवास की शुरूआत की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. अमरनाथ पांडेय ने कहा कि जिला पंचायती राज विभाग के अफसर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पंचायती राज विभाग में लंबित जन शिकायतों का निस्तारण किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि जहां-जहां ठेकेदारों के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है वहां घटिया मैटेरियल का प्रयोग हो रहा है। इसकी जिला प्रशासन जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें। ग्राम पंचायत पड़री कला में सरकारी धन का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि 14वें वित्त के धन का व्यापक पैमाने पर दुरुपयोग किया गया है। इसकी जांच होने पर घोटाले का खुलासा हो जाएगा। राज्य वित्त एवं 14वें वित्त के धन की दुरुपयोग पर रोक लगाई जाए। कम्मल प्रसाद, अनिल भारती, बबुंदर विश्वकर्मा, योगेंद्र भारती, अनिल मौर्य, बसंतु, रामनरेश बिंद, बच्चा यादव, राम टहल यादव, पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed