{"_id":"5b2be72a4f1c1bf26e8b9480","slug":"61529603882-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश बचाओ आंदोलन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश बचाओ आंदोलन कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदेश में आये दिन हो रही सर्राफा व्यापारियों व अधिवक्ताओं की हत्या पर विरोध जताया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों और अधिवक्ताओं के सुरक्षा की मांग की।
पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के संगठन प्रमुख अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, पंकज यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। आए दिन सर्राफा व्यापारियों और अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है, लेकिन सरकार इस पर गंभीर नहीं है। वैश्य समाज अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेमप्रताप विश्वकर्मा ने कहा कि अपराधी बेख़ौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुमताज अली, पूर्वांचल राज्य जन मोर्चा के शिवप्रकाश चौबे ने कहा कि प्रदेश में हो रही हत्याएं बंद होनी चाहिए। देश बचाओ आंदोलन के संयोजक राजकुमार सोनी ने कहा कि अपराधियों के टारगेट में सबसे ज्यादा सर्राफा कारोबारी और अधिवक्ता हैं। सरकार को इनकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हत्या की निंदा की और सरकार से मृतकों के परिवार वालों को क्षतिपूर्ति के रूप में पचास लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शन में ईश्वर जायसवाल, राजू सिंह, शिवप्रकाश, बेचन केशरी, अनवर राईन, अविनाश कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार, अतुल कुमार, राम प्रसाद चौधरी, राजीव सोनी, विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।