{"_id":"5ab3e63b4f1c1be83f8b4645","slug":"61521739323-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन अधिकारी का फूंका पुतला, अवैध खनन के जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन अधिकारी का फूंका पुतला, अवैध खनन के जांच की मांग
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ओबरा (सोनभद्र)। बिल्ली-मारकुंडी में हो रहे अवैध खनन को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को डिग्री कॉलेज चौराहे पर खनन विभाग का पुतला फूूंका। साथ ही नारेबाजी कर अवैध खनन की आड़ में शासन की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ जांच की मांग की।
जिला महामंत्री अरविंद सोनी ने कहा कि अवैध खनन और राजस्व चोरी कराने का बड़ा खेल खनिज विभाग के कतिपय अधिकारी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। वैध खनन के नियमित संचालन पर बनाए गए खनिज नियमों को ताक पर रख कर खनन माफिया मजदूरों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवलेश वर्मा ने कहा कि अनियंत्रित ब्लास्टिंग पर विभाग क्यों मौन है। प्रदेश सरकार मजदूर हित में तमाम नियम कानूनों को बनाकर खनन माफियाओं को पाबंद करने की दिशा में काम कर रही है लेकिन भ्रष्ट मानसिकता वाले कुछ अधिकारी व कर्मचारी मनमानी कर रही हैं। पुतला दहन में संजय सिंह, प्रशांत सोनी, संकट मोचन झा, शुभम सिंह पटेल, सौरभ सिंह, नरेश सिंह, सुरेंद्र माली, राज मोदनवाल, अनिल भारती, दिनेश पटेल, नरसिंह गुप्ता, सूरज मिश्रा आदि शामिल रहे।