{"_id":"5a6a262d4f1c1b7b268b6668","slug":"61516906029-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना दबाव स्वेच्छा से करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना दबाव स्वेच्छा से करें मतदान
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की दिलाई। कहा कि आजादी के बाद देश के नागरिकों मतदान के रूप में बड़ा अधिकार काफी बड़ा अधिकार देश के नागरिकों को मिला है। इसलिए बिना किसी दबाव में आए जाति, धर्म, क्षेत्र से ऊपर उठकर सभी लोग मतदान करें।
यहां के बाद राबर्ट्सगंज तहसील में आयोजित कार्यक्रम में भी डीएम ने मतदान की शपथ दिलाई और दूसरों को भी जागरूक करने की प्रेरणा दी।
मतदाता जागरूकता में बेहतर कार्य के लिए कुमारी गायत्री और बालक राम को प्रशस्ति-पत्र, अंग वस्त्रम तथा दो-दो हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा। स्कूली बच्चों ने इस दौरान मतदाता जागरूकता विषयों पर मनोहारी रंगोली सजाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इससे पूर्व डीएम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक केबी सिंह, गिप्टी कलेक्टर अशोक यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश मिश्रा, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दूबे, तहसीलदार सदर नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।
म्योरपुर: रासपहरी ग्राम पंचायत में स्थित श्रीराम डिग्री कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्राचार्य रमाशंकर यादव ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर अनीस खान, विनोद कुमार प्रजापति, संत कुमार यादव, आजाद कुमार यादव, नीलम कुशवाहा, पूनम मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, प्रिया सिंह, रिंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोनभद्र/ वैनी। जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला कचहरी, तहसील, विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई और उन्हें इसके लिए जागरूक किया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव प्रथम ने बिना किसी दबाव, निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई और मतदाताओं के अधिकार से भी अवगत कराया। सभी न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने-अपने विश्राम कक्ष में कर्मचारियों को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, लल्लू सिंह, सुरेश मिश्र, अंबरीश पाठक, सुरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद थे। जय मां भगवती सोनांचल पीजी कालेज पुसौली के छात्र/छात्राओं ने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने की शपथ ली। पीथा, उरमौरा, बिचपई आदि गांवों में रैली निकालकर भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रबंधक डा. अखिलेश मिश्रा, डॉ. शशि, योगिता, राहुल, शिवकुमार, शशि कुमार प्रदीप कुमार, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे। वैनी: प्राथमिक विद्यालय पवनी कला में क्षेत्रीय लेखपाल राममूरत की अगुआई में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया गया। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
ओबरा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर भारतीय छात्र उत्थान समिति ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। संरक्षक विजयशंकर यादव ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान भारतीय छात्र उत्थान समिति देश प्रदेश में बड़े पैमाने पर सदैव चलाती रहती है क्योंकि यदि भारत का मतदाता जागरूक होगा तभी देश का लोकतंत्र मजबूत होगा। मतदान अमूल्य है इसका दान होना चाहिए बिक्री नहीं। देश के लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदान प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में नीरज भाटिया, शौकत अली, राजू पटेल, परवेज अहमद, अतुल, अमन, फैज, सुरेंद्र भारती आदि शामिल रहे। वहीं मतदाता दिवस के मौके पर सोनांचल सेवा मंच के शाखा कार्यालय पर अशोक यादव की अध्यक्षता में जागरूकता अभियान के तहत बैठक की गई। नवयुवकों को राष्ट्र और समाज की नई जिम्मेदारी का बोध कराने के साथ ही ओबरा क्षेत्र के पर्यावरण पर जोर दिया गया। बैठक में विजय सिंह, दीनानाथ, ऊषा, वंदना, पुष्पा, मनोज, विजय यादव, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे। संचालन एनसी त्रिपाठी ने किया।
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्र एवं छात्राओं की सहभागिता रही। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. इंद्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली सेक्टर नौ चौराहा होकर आर्य समाज चौराहा, आकाशवाणी रोड, बिल्ली गांव रोड होते हुए वापस महाविद्यालय पहुंची। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, धर्म वर्ग जाति के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सही मताधिकार के प्रयोग करने की शपथ दिलाई। मतदाता जागरूकता के तहत निबंध और चार्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस मौके पर प्रोफेसर डा. जीएन दवे, आरके पांडेय, प्रमोद कुमार, अमूल्य कुमार सिंह, विनोद बहादुर सिंह, राजेश प्रसाद, उपेंद्र कुमार, संकठा प्रसाद, प्रमोद केशरी, राम चरन मौर्य, महेश पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी केके सिंह ने किया।