{"_id":"5a58fa374f1c1bb13f8b47a2","slug":"61515780663-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े बजट के लिए अच्छे ग्रेड की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े बजट के लिए अच्छे ग्रेड की कवायद
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका राबर्ट्सगंज और सात नगर पंचायतों में सफाई अभियान जोरों पर है। सुबह, शाम झाड़ू लगाने और कूड़ा उठाने का काम चल रहा। अपने नगर को अच्छा ग्रेड दिलाने के लिए चेयरमैन से लेकर कर्मचारी तक कवायद में जुटे हैं। सर्वेक्षण के लिए आने वाली केंद्रीय टीम के सामने सबकुछ ठीक हो, इसके प्रयास में सभी लगे हुए हैं ताकि अव्वल आने पर नगर के विकास के लिए बड़ा बजट मिले।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वच्छता के 44 बिंदु पर पालिका- नगर पंचायतों की जांच होगी। सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को निर्देश दिया गया है कि वे इन बिंदुओं पर काम करें। यदि उन्हें सर्वेक्षण में अच्छा ग्रेड मिला तो उन्हें बड़ा बजट नगर के विकास के लिए दिया जाएगा। केंद्र सरकार के इस अभियान की जानकारी होते ही नगरीय क्षेत्रों के चेयरमैन ने खुद झाड़ू उठाकर अभियान की शुरू कर दिया और फिर कर्मचारियों को इस पर लगाकर इसकी मानीटरिंग शुरू कर दी है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका, चुर्क-घुर्मा, घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी और दुद्धी नगर पंचायतों में भी नव निर्वाचित चेयरमैनों ने इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए काम करना शुरू कर दिया है। नगर पालिका राबर्ट्सगंज में सुबह और रात में झाड़ू लगवाया जा रहा है और कूूड़ों की उठान कराई जा रही हैं। नालियां भी साफ कराई जा रही हैं। यहां के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल का कहना है कि नगर पालिका को बेहतर ग्रेड दिलाने की दिशा में काम हो रहा है। सभी कर्मचारियों के साथ ही वार्ड के सभासदों और नगर की जनता का सहयोग लिया जा रहा है। चुर्क-गुर्मा चेयरमैन गीता देवी, घोरावल के राजेश कुमार, चोपन के इम्तियाज अहमद, ओबरा की प्रानमति देवी, रेणुकूट के शिव प्रकाश, पिपरी के दिग्विजय प्रताप सिंह और दुद्धी के चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा निस्तारण से लेकर नगरों की सफाई पर पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सिर्फ सर्वेक्षण के लिए ही नहीं बल्कि नगर को स्वच्छ और नगर वासियों को स्वास्थ्य रखने के लिए भी सफाई अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ओडीएफ पर भी वे पहल कर रहे हैं।