फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उन्नाव पारेषण लाइन में खराबी से करनी पड़ी थर्मल बैकिंग

उन्नाव पारेषण लाइन में खराबी से करनी पड़ी थर्मल बैकिंग

Wed, 29 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव पारेषण लाइन में खराबी से करनी पड़ी थर्मल बैकिंग
सोनभद्र (अनपरा)। उन्नाव पारेषण लाइन में खराबी के कारण सोमवार और मंगलवार को उत्पादन निगम को 620 मेगावाट तक बिजली उत्पादन घटाना पड़ा। 2630 मेगावाट वाली इसकी सभी इकाइयां पूरी क्षमता से नहीं चल पा रही हैं, दो अगस्त से बंद चल रही पांच सौ मेगावाट की सातवीं इकाई भी दिसंबर में चालू होने की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक एके सिंह ने पहले उम्मीद जता चुके हैं कि सातवीं इकाई जनवरी के प्रथम सप्ताह तक चालू होगी। दूसरी ओर ठंड के कारण बिजली की मांग जरूर कम हुई है लेकिन विद्युत उत्पादन पारेषण व वितरण में खामियों के चलते उत्पादन घटाना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम उन्नाव पारेषण लाइन में खराबी से उत्पादन निगम को 310 मेगावाट बिजली के उत्पादन में कमी करनी पड़ी। इसके पहले मंगलवार की रात भी पारेषण लाइन में फाल्ट के कारण उत्पादन घटना पड़ा था। बुधवार को पारेषण लाइन में आई खराबी के दूर होने पर उत्पादन घटाने से निजात नहीं मिल सकी। बुधवार को उत्पादन निगम के अनपरा परियोजना से 1968 मेगावाट ए-ओबरा से 669 ए-पारीछा से 478 ए-हरदुआगंज से 350 मेगावाट उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed