{"_id":"5a1ef2cf4f1c1b9e678bec71","slug":"61511977679-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा सीएमओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं ने घेरा सीएमओ कार्यालय
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग में दुर्व्यवस्था को लेकर बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी की। ग्रामीण इलाकों में समय से अस्पताल न खुलने पर नाराजगी जाहिर की और डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रेक्टिस करने का आरोप लगाया।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मरीजों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। नियमित समय सरकारी अस्पताल या गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आठ बजे सुबह खुल जाने चाहिए ताकि मरीज उपचार करा सके। लेकिन गांवों में अस्पताल दस बजे के बाद खुल रहे हैं। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग को लेकर गंभीर नहीं है। लगातार मरीजों का शोषण किया जा रहा है। आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। लोग प्राइवेट अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं। आरोप लगाया कि ग्रामीण अस्पतालों को डॉक्टर नहीं वार्ड ब्वाय चला रहे हैं। मरीजों को बाहरी दवा लिखी जा रही है। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों में ज्यादा पैसे लेकर मरीजों का शोषण किये जाने का भी आरोप लगाया। चंदन केशरी, संतोष गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था से मरीजों को बाहर का अस्पताल दिखाई दे रहा है और गरीब परेशान हैं। अगर व्यवस्था में परिवर्तन नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मनीष त्रिपाठी, जैस, ऋषि राज, राकेश, जुनैैद, सगीर अहमद वारसी, माजिद, दिलीप केशरी, मुन्ना कुशवाहा, रविंद्र सोनी, राजू गुप्ता, सुरेश अग्रहरि मौैजूद रहे।