{"_id":"59fcb6464f1c1b8e698b92a3","slug":"61509733958-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनजान बीमारी से 10 दिन में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनजान बीमारी से 10 दिन में तीन की मौत
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (डाला)। बभनी में अज्ञात बीमारी से मौतों का सिलसिला थमा भी नहीं कि चोपन ब्लाक के पनारी ग्राम पंचायत में भी बुखार ने दस्तक दे दी है। अज्ञात बीमारी, बुखार से कुम्हीया गांव में दस दिनों के भीतर तीन लोगों की मौत हो गई। सीएमओ के निर्देश पर पहुंची टीम ने 78 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 दिनों में अलगू (60), रनीया (60) पत्नी शरद व छोटू (10) पुत्र रामवृक्ष की मौत हुई है। इस घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों के कहने पर प्रधान ने मामले की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी को दी। सीएमओ के निर्देश पर सात सदस्यों की एक स्वास्थ्य टीम गुरुवार को पहुंची और बीमार 78 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दवा दी। स्वास्थ्य टीम के मुताबिक ज्यादातर लोग खांश्सी, खजूली, चर्म रोग और बुखार से पीड़ित मिले हैं। 27 रोगियों की मलेरिया की जांच की गई है। टीम में चिकित्साधिकारी डॉ. सूबेदार प्रसाद, लैब टैक्नीशियन पवन सिंह, शुभम सिंह, रामसिंह, रामप्रवेश सोनी, असलम, विपिन बिहारी मौजूद रहे।