फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   आवास किराए पर देने वाले 14 कर्मी निलंबित

आवास किराए पर देने वाले 14 कर्मी निलंबित

Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
आवास किराए पर देने वाले 14 कर्मी निलंबित
सोनभद्र (अनपरा) । एनसीएल की दुद्धीचुआ परियोजना के आवासीय परिसर में किराए पर आवास देने वाले 14 कर्मियों पर शिकंजा कस गया है। परियोजना प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके बोनस पर भी रोक लगा दी है। उन्हें तत्काल आवास हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि दुद्धीचुआ में किराये पर आवास देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कोल संगठनों ने मोर्चा खोला था। इसकी शिकायत कोल संगठनों ने उच्चाधिकारियों से की थी। उनका कहना था कि कुछ कर्मी परियोजना के आवास को किराये पर देकर रुपये वसूल रहे हैं। इससे कालोनी परिसर में बाहरी लोगों का आना जाना होता रहता है। सुरक्षा में सेंधमारी होती रहती है। इस मामले को परियोजना प्रशासन ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद मंगलवार को 14 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। कहा गया है कि जब तक आवास वापस नहीं करते उन्हें ज्वाइन भी करने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें मिलने वाले 51 हजार रुपये एरियर पर भी रोक लगा दी गई है। सूत्रों का कहना है कि दूसरे चरण में 12 लोगों की सूची बनाई जा रही है और उन्हें भी निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन

बोले अधिकारी...
एनसीएल के पीआरओ शीरस सिंह ने बताया कि 14 कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उनके बोनस पर भी रोक लगा दी गई है। उन्हें तत्काल आवास खाली कराकर परियोजना प्रशासन को हैंडओवर करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed