फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सर्वशिक्षा अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

सर्वशिक्षा अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली

Wed, 26 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान को लेकर बच्चों ने निकाली जागरुकता रैली
ओबरा। शत प्रतिशत नामांकन को सफल बनाने के लिए बुधवार की सुबह चोपन ब्लॉक के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बीईओ उदयचंद्र राय के नेतृत्व में नगर में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर गांधी जी का यह था सपना, पढ़ा लिखा हो भारत अपना, सर्वशिक्षा अभियान पढ़ लिख कर सब बने महान आदि नारे लगा रहे थे। रैली आर्य विद्या जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर कान्वेंट तिराहा, गांधी मैदान होते हुए वापस आर्य विद्या जूनियर हाईस्कूल पर समाप्त हुई। सुबह से ही हो रही तेज बरसात के कारण रैली में चोपन ब्लॉक अंतर्गत खैरटिया प्रथम एवं द्वितीय प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय बिल्ली प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं आर्य विद्या जूनियर हाईस्कूल के बच्चे ही शामिल हो सके। तत्पश्चात विद्यालय में चोपन ब्लॉक अंतर्गत कक्षा पांच एवं कक्षा आठ के बच्चों की प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा ली गई जिसमें सर्वाधिक नंबर पाने वाले पांच-पांच बच्चों को मुख्य अतिथि बीएसए गोरखनाथ पटेल एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के प्राचार्य डॉ.इंद्रबहादुर सिंह ने पुरस्कृत किया। श्रवण कुमार, मनीष पटेल, सरफराज अहमद, विद्यासागर, जिला स्काउट शिक्षक रमाकांत, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उमाशंकर सिंह, आर्य विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजनरायन सिंह एवं प्रबंधक नरेंद्र कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed