फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ओबरा सी एरिया से नहीं मिलेगा पुल निर्माण के लिए रास्ता

ओबरा सी एरिया से नहीं मिलेगा पुल निर्माण के लिए रास्ता

Wed, 19 Jul 2017 10:46 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
ओबरा सी एरिया से नहीं मिलेगा पुल निर्माण के लिए रास्ता
सोनभद्र (ओबरा)। रेणुका नदी पर प्रस्तावित पुल और इसके शीघ्र निर्माण की उठ रही मांग के बीच ओबरा परियोजना प्रबंधन ने ओबरा सी निर्माण के लिए तय की गई एरिया में से पुल निर्माण के लिए रास्ता देने से हाथ खड़ा कर लिया है। हालांकि परियोजना प्रबंधन की तरफ से जारी पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रशासन की तरफ से पहले ही वैकल्पिक रास्ते का चयन किया जा चुका है औरभ उस पर प्रबंधन को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को कल्याण अधिकारी वीके मालवीय ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि जिस जगह पुल के लिए रास्ता प्रस्तावित होने का कुछ संगठनों द्वारा दावा किया जा रहा है, उस जगह, नदी के समीप में राज्य विद्युत उत्पादन निगम के अधिग्रहित भूमि पर ओबरा सी परियोजना का मैटेरियल रिस्टोरेज यार्ड और राख बांध का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में उत्पादन निगम के स्वामित्व वाली भुमि पुल के रास्ते के लिए उपलब्ध कराई गई तो ऐश पांड सहित ओबरा सी तापीय परियोजना का निर्माण संभव नहीं हो सकेगा। कहा गया कि गत 27 अप्रैल को डीएम, सेतु निगम, लोक निर्माण विभाग, ओबरा परियोजना अधिकारी और राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के हरदेव नारायण तिवारी तथा अन्य की मौजूदगी में प्रस्तावित पुल निर्माण के स्थल चयन के लिए सभी विकल्पों का निरीक्षण किया गया। तय हुआ कि निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना के राख बांध के बाद उत्तर दिशा में खैरटिया गांव के पास पुल का निर्माण किया जाएगा और इसे ओम चौराहे से जोड़ा जाएगा। यहां से एक रास्ता ओबरा कालोनी, बाजार, दूसरा रास्ता चोपन के लिए जाता है। इसका जनसामान्य द्वारा प्रयोग किया जाता है। इस पर परियोजना प्रशासन को कोई आपत्ति भी नहीं है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed