{"_id":"594953f94f1c1b38378b476c","slug":"61497977849-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरलिस्ट से नाम काटने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरलिस्ट से नाम काटने पर भड़के लोग
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में कोताही बरती गई। नगर पालिका के वोटर लिस्ट में इस बार नामों में जमकर हेरफेर हुई है। वार्ड एक के सभासद समेत करीब डेढ़ सौ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। जबकि इतने ही बाहरी लोगों का नाम वोटर लिस्ट में बढ़ा दिए गए हैं। इससे नाराज लोगों ने मंगलवार को सदर तहसील पर प्रदर्शन किया और वोटर लिस्ट में सुधार की मांग की।
नगर निकायों का चुनाव सितंबर-अक्तूबर माह में होने की उम्मीद है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर वोटर लिस्ट नामावली पर भी कार्य हुआ। इस दौरान नगर पालिका राबर्ट्सगंज के वार्ड एक दलित बस्ती के सभासद दिनेश कुमार समेत करीब डेढ़ सौ लोगों का नाम ही वोटर लिस्ट से काट दिया गया। इस पर वार्ड के लोगों ने सपा नेताओं, सभासद के अगुवाई में सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि कतिपय लोगों की मिलीभगत से वोटर लिस्ट से स्थानीय लोगों का नाम कटवाकर बाहरी लोगों का नाम शामिल करा दिया गया है। लोगों ने मांग उठाई कि वोटरलिस्ट की नियमानुसार जांच कराकर वार्ड के मूल निवासियों का नाम बढ़ाया जाए और बाहरी फर्जी लोगों का बढ़ाया गया नाम काटा जाए। सभासद ने चेताया कि यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो वार्ड के लोग सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। इस दौरान सपा के जिला महासचिव हिदायत उल्ला खां, सचिव प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, राकेश कुमार, महेंद्र आर्य, बिहारी, रामबली, सुरेश, नीला, बुधनी, शांति सावित्री, राजू, आशा, गुड्डू, कलावती मौजूद रहीं।