फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   604 people from non-provinces left

गैर प्रांतों से आए 604 लोगों को किया गया रवाना

Sun, 17 May 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
604 people from non-provinces left
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी ग्राम पंचायत में स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के रहने वाले लोगों को रविवार को परिवहन निगम की बसों से उनके जनपद के लिए रवाना किया गया। छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलांगना आदि राज्यों से शनिवार की शाम को 461 व रविवार की सुबह आये 143 लोगों को रासपहरी स्थित डिग्री कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रखा गया था। इस दौरान सभी को खाने पीने की व्यवस्था व इंतजाम किए गए थे। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में शनिवार की शाम छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंागना आदि राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिकों को लाकर रखे जाने के बाद रविवार को परिवहन निगम की बसों से उनके गृह जिले के लिए रवाना कर दिया गया। एसडीएम दुद्धी सुशील यादव की अगुवाई में तहसील कर्मचारियों ने श्रमिकों को उनके गृह जिले के लिए रोडवेज की बसों से रवाना किया। 604 लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रविवार को प्रदेश में उन्हें छोड़ा गया था। इससे पूर्व शनिवार को रासपहरी स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में उन्हें रहने की व्यवस्था की गई थी। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ फिरोज आबेदीन ने टीम के साथ सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान पहली खेप में 461 व दूसरी खेप में 143 लोगों को इस विद्यालय में रहने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के हरदोई, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, सिद्धार्थनगर, शामली, मैनपुरी, सहारनपुर, बरेली, मिर्जापुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, कासगंज, जालौन आदि जिलों के श्रमिकों को रविवार को परिवहन निगम की दस बसों से उनके गृह जिले के लिए रवाना किया गया। एसडीएम सुशील यादव ने बताया कि सभी क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरी करके आए थे, इसलिए उन्हें प्रदेश सरकार के निर्देश पर अपने गृह जनपद के लिए बसों से रवाना किया गया। यहां तहसीलदार बृजेश वर्मा व नायब तहसीलदार, कानूनगो आरिफ, अनूप यादव, राघवेंद्र नारायण, मुन्नीलाल, सचिव आशा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed