फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   60090 children could not score fifty percent marks

Sonebhadra News: 60090 बच्चे नहीं हासिल कर सके पचास फीसदी अंक

Wed, 01 Nov 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
60090 children could not score fifty percent marks
सोनभद्र। जिले में तमाम प्रयासाें के बाद भी बच्चों को निपुण बनाने की योजना रफ्तार नहीं पकड़ पा रही। हाल ही में परिषदीय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के निपुण असेस्मेंट टेस्ट (नैट) का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार कक्षा एक से आठ तक कुल 60090 ऐसे बच्चे हैं, जो पचास फीसदी अंक के नीचे रहे। सबसे कम ए प्लस कैटेगरी पाने वाले टॉप टेन जिलों में सोनभद्र भी शामिल है। टेस्ट का परिणाम ए प्लस, ए, बी, सी, डी और ई श्रेणी में बांटा गया है। विभाग ने ए प्लस, ए व बी श्रेणी के बच्चों के स्तर को संतोषजनक माना है।
विज्ञापन

90 फीसदी से अधिक लाने वाले बच्चों को ए प्लस ग्रेड दिया गया है। वहीं 75 से 90 फीसदी लाने वालों को ए, 75 से 60 फीसदी लाने वालों को बी, 60 से 50 फीसदी पाने वालों को सी और 40 से 50 फीसदी अंक लाने वालों को डी और 40 फीसदी से कम अंक लाने वालों को ई ग्रेड दिया गया है। जारी आंकड़ों के मुताबिक कक्षा एक, दो और तीन के 93231 बच्चों में से 78119 से परीक्षा में हिस्सा लिया था। इनमें ए प्लस कैटेगरी हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 19780 है। यह कुल संख्या का 25.32 फीसदी है, जबकि 12.93 फीसदी बच्चों को ग्रेड ए मिला है। इसके अलावा 21.03 फीसदी को बी, 14.15 फीसदी बच्चों को सी, 7.72 फीसदी को डी और 18.88 फीसदी बच्चों को ई ग्रेड प्रदान किया गया है। वहीं अगर कक्षा चार से आठ तक के बच्चों के प्रदर्शन की बात करें तो कुल नामांकन 156238 बच्चों के सापेक्ष 125147 बच्चों ने निपुण असेस्टमेंट टेस्ट दिया था। परीक्षा परिणाम के अनुसार 11.69 फीसदी बच्चों को ए प्लस ग्रेड मिला।
विज्ञापन


निपुण असेस्टमेंट टेस्ट (नैट) परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। विभाग अभी रिजल्ट का आकलन कर रहा है। कुछ दिनों में प्रदेश स्तर पर स्थिति का पता चल सकेगा। नवीन कुमार पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed