फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का फूटा गुस्सा

्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का फूटा गुस्सा

Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
्रदेश सरकार के खिलाफ सपाइयों का फूटा गुस्सा
सोनभद्र। खाद, बीज के दाम कम करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। बोले भाजपा सरकार में पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार उर्वरक, बीज के दामों में बढ़ोतरी कर किसानों का उत्पीड़न करने का काम कर रही है। जनता को अच्छे दिन का सपना दिखा कर केंद्र और प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा को पीड़ितों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। कहा कि सपा सरकार में अपराधी सलाखों के पीछे रहते थे, लेकिन वर्तमान में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर धान बेचकर किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि और मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि डीजल, पेट्रोल का दाम बढ़ाकर महंगाई बढ़ाई जा रही है। प्रदर्शन करने में भाजपा सरकार जाति धर्म का राजनीति कर रही है। इस मौके पर जुनैद अंसारी, मुन्ना लाल यादव, शकिल अहमद, सुशील भारती, शंकर भारती, मोती लाल कोल, शांता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed