फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भदोही के नाम रहा इंडिया कप का खिताब

भदोही के नाम रहा इंडिया कप का खिताब

Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
भदोही के नाम रहा इंडिया कप का खिताब
अनपरा। क्रिकेट परफॉरर्मेंस प्वाइंट के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय वनडे सीरीज के इंडिया कप अंडर-16 के तीसरे मैच में सीपीपी सोनभद्र ने एनएनएस क्रिकेट एकेडमी भदोही को 70 रनों से हरा दिया, लेकिन सीरीज भदोही के नाम रही। भदोही पहले ही दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। आखिरी मैच में सीपीपी सोनभद्र ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन बनाये। जिसमें पुष्पक व अंकित ने 28-28 रनों का योगदान दिया जबकि शिवम ने 3 विकेट हासिल करने में सफल रहें। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएएस भदोही 41 ओवरों में 159 रन पर ही सिमट गयी। मैन ऑफ दी मैच पुष्पक, मैन ऑफ दी सीरीज विकास चौहान कप्तान भदोही, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर अंकित सिंह सोनभद्र, बेस्ट बॉलर आयुष चन्द्रवंशी सोनभद्र, बेस्ट कीपर और उभरता खिलाड़ी भदोही के सनी को दिया गया। इस मौके पर एलबी सिंह, एसपी सिंह, संदीप चौहान, क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट के डायरेक्टर आरिफ हुसैन, मैनेजर इसराइल अंसारी, अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा, ऋषभ पांडेय, कुशाग्र, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें। क्रिकेट परफॉरमेंस पॉइंट के डायरेक्टर आरिफ हुसैन ने बताया कि सोनभद्र के खिलाडिय़ों में अपार प्रतिभाएं हैं बस उसे निखारने की जरूरत है दिसंबर में अनपरा, सोनभद्र में अंडर 16 पूर्वांचल क्रिकेट लीग का आयोजन किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed