{"_id":"5beb119bbdec226939029002","slug":"51542132123-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनपरा ने 19 रनों से मैच को जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनपरा ने 19 रनों से मैच को जीता
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के तियरा गांव में स्थित विशिष्ट स्टेडियम में मंगलवार को सोनभद्र किक्रेट लिग अंडर 16 का उद्घाटन मैच ओबरा किक्रेट क्लब और अनपरा के बीच खेला गया। इसमें अनपरा ने 19 रनों से मैच को जीत लिया।
टॉस जीत कर अनपरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 78 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अंकित ने 26 गेंदों पर 25 रन बनाए। ओबरा की तरफ से निखिल ने तीन, संतोष ने दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी ओबरा टीम ने 21.5 ओवर मं 59 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अनपरा की तरफ से अनिकेत ने चार विकेट लिया। स्कोरर अंकित वर्मा, अंपायर रोहित केेशरी और शिवम ने निभाई। बुधवार को अनपरा व तियरा स्टेडियम के बीच खेला जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. एचपी सिंह, संदीप पटेल, दीपक श्रीवास्तव, विनोद धर, सुशील गिरि, हिमांशु कुशवाहा, राम सिंह, प्रदीप, अजीज खां आदि मौजूद रहे।