{"_id":"5be1d749bdec22695d3607bb","slug":"51541527369-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखा की दुकानों पर सुरक्षा मानकों की की गयी अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखा की दुकानों पर सुरक्षा मानकों की की गयी अनदेखी
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। दीपावली पर्व पर ऊर्जांचल के विभिन्न बाजारों में लगायी गयी पटाखा की दुकानों में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की गयी है। देश के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का भी खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। ऊर्जांचल में पटाखा दुकानों को लगाने में सुरक्षा मानकों की अवहेलना दुर्घटना को दावत दे रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते आर्थिक दृष्टि से समृद्ध ऊर्जांचल में लाखों के पटाखों का कारोबार दीपावली के अवसर पर होता है। अनपरा बाजार, काशी मोड़, औड़ी मोड़, डिबुलगंज, ककरी, रेनुसागर, बीना, शक्तिनगर आदि स्थानों पर लगायी गयी पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गयी है। पटाखा की दुकानें लगाने में जिस प्रकार से सुरक्षा मानकों की अवहेलना की गयी है उससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासन व अग्निशमन विभाग हादसे के इंतजार में बैठा हो। जहां भी पटाखा दुकानें लगायी गयी वहां दमकल वाहन कहीं नजर नहीं आये। दुकानदार भी दुकानों को सटाकर लगाये दिखायी पड़े, जबकि दुकानों के बीच अंतर होना चाहिए। साथ ही बालू व पानी का भी हर दुकानों पर इंतजाम रहना चाहिए। संबंधित विभाग द्वारा नियमों को ताक पर रखकर दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया गया है। नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पटाखा दुकानों के चेक नहीं किये गए लाइसेंस
अनपरा। ऊर्जांचल की अधिकांश दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गयी है, परन्तु संबंधित विभाग द्वारा पटाखा दुकानदारों के न तो लाइसेंस चेक किये गये और न ही सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया गया, जिससे पटाखा की दुकानें राम भरोसे संचालित होती दिखाई दी।
विज्ञापन
पटाखा दुकानों के चेक नहीं किये गए लाइसेंस
अनपरा। ऊर्जांचल की अधिकांश दुकानों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गयी है, परन्तु संबंधित विभाग द्वारा पटाखा दुकानदारों के न तो लाइसेंस चेक किये गये और न ही सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया गया, जिससे पटाखा की दुकानें राम भरोसे संचालित होती दिखाई दी।
विज्ञापन